विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Fill Petrol Swipes

कार्ड स्वाइप कीजिए और खुद भरिए पेट्रोल

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 04:10AM IST
 
 

उदयपुर.  कार में पेट्रोल या डीजल भरवाने की आपात जरूरत आई है और नकदी नहीं है तो अब घबराने की जरूरत नहीं।
 
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपरेरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) शहर में अगले साल से सेल्फ फिलिंग सर्विस शुरू करने वाली है। इसके तहत अब लोग पंप पर अपने डेबिट कार्ड को स्वाइप कर खुद ही पेट्रोल या डीजल भर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च तक यह सेवा शहर में मिलने लगे।
 
यह जानकारी एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर (सेल्स) मनीष शर्माने दी। शर्मा सोमवार को यहां कंपनी की गोल्ड ड्राइव योजना की लांचिंग में आए थे। उन्होंने बताया कि शहर में सेल्फ फिलिंग सर्विस की शुरुआत में प्रायोगिक तौर होगी। अच्छे परिणाम मिले तो इसे एचपीसीएल के सभी फिलिंग स्टेशनों पर लागू कर दिया जाएगा। अभी यह सेवा देश के कुछ महानगरों में संचालित की जा रही है। इसमें डेबिट कार्ड के अलावा रिचार्जेबल पेट्रो कार्ड की सुविधा भी उपभोक्ता को देना प्रस्तावित है।
 
यह है सेल्फ फिलिंग सर्विस  
 
सेल्फ फिलिंग सर्विस के तहत पेट्रोल पंप पर अलग काउंटर होता है। ग्राहक को इस काउंटर की मशीन में अपना कार्ड स्वाइप करना पड़ता है। इसके साथ ही राशि भी अंकित करनी होती है।इसके बाद खुद ही पेट्रोल भर लिया जाता है।जितनी राशि का उल्लेख उपभोक्ता करता है, उतनी मात्रा में उसे पेट्रोल मिल जाता है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment