एक भारतीय राजा ने पांच सौ साल पहले ही दे दी थी चीन को चुनौती!

दुनिया की सबसे लम्बी दीवार है ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना।यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। चीन की इस दीवार के जैसी ही एक दीवार हमारे भारतवर्ष में भी है।यह दीवार मेवाड़ (राजस्थान) के कुम्भलगढ़ में स्थित है, अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुम्भलगढ़ किले की यह दीवार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है।
परम्पराओं की माने तो कुम्भलगढ़ का निर्माण दूसरी शताब्दी में हुआ था लेकिन ऐतिहासिक तथ्य सोलहवीं शताब्दी के मध्य में राणा कुम्भ के द्वारा इसके निर्माण की पुष्टि करते हैं।
1568 जब चित्तौड़ को हथियाने के बाद अकबर ने कुम्भलगढ़ पर कब्जा करना चाहा लेकिन वह असफल हो गया क्योंकि कुम्भलगढ़ के किले की इस दीवार पर सैन्य गतिविधियों के कारण अकबर के मंसूबे नाकामयाब होते रहे।
अकबर के बाद उसके पुत्र सलीम ने भी इस किले को हासिल करना चाहा लाख कोशिशों के बाद भी वह इस किले को जीत नहीं पाया। चूंकि सलीम ने लम्बे समय तक इस किले को घेर रखा था और बरसात के मौसम में किले के चारों ओर पानी भर जाने के कारण उसमे कीड़े-मकोड़े प्रवेश करने लगे तो मजबूर होकर राणा प्रताप ने इस किले को छोड़ दिया।
वीडियो साभार:7wondersofindia





