प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला ने कीं 2045 तक की भविष्यवाणिया!

उदयपुर.मेवाड़ राजवंश के सबसे युवा सदस्य और एक जानी मानी मैग्जीन की ओर से घोषित 'मोस्ट इलेजबल बैचलर' लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की शादी 2015 से 18 के बीच जून महीने में होगी। उनके बारे में यह भविष्यवाणी देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला ने की है। दारूवाला रविवार को अपना बर्थडे मनाने के लिए उदयपुर में मौजूद थे। जग मंदिर में भास्कर से बातचीत में उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की कि 2040 से 45 के बीच दुनिया के सारे अंतरविरोध समाप्त हो सकते हैं और एक विश्व सरकार की स्थापना हो सकती है।
दारूवाला ने चंद मेहमानों के बीच केक काटकर अपना बर्थ डे सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर रैकी विशेषज्ञ डॉ.श्रुति ने ध्यान प्रार्थना कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान दारूवाला ने अपनी किताब '2012 एंड ऑफ द वर्ल्ड' से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां भी साझा की। आने वाले समय में तकनीकी और युद्ध कौशल के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव होंगे। उन्होंने दावा किया कि युद्ध में विध्वंस की कोशिश करने वाली ताकतों को उल्टे अपने ही हथियारों से मात खानी होगी।
हमलावर मुल्कों के लिए आने वाला वक्त अच्छा नहीं होगा। उनके अपने हथियार खुद उन्हें नष्ट कर सकते हैं। 2040 के समय को उन्होंने दुनिया के लिए अच्छा बताया।
उनके मुताबिक इस समय दुनिया के ज्यादातर पीड़ित लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने संभावना जतायी कि इस साल के बाद से ही दुनिया में एक विश्व सरकार की स्थापना की कोशिशें शुरू होंगी। 2045 के करीब ऐसी स्थिति आ सकती है कि दुनिया से हर तरह के तनावों को समाप्त कर देने वाली व्यवस्था कायम हो जाए। दारूवाला ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का ही कद बढ़ेगा और क्रिकेट के क्षेत्र में भारत अगली बार फिर विश्व विजेता बन सकता है।
PHOTOS: पहली बार उतरा यह विमान, इसकी पहली यात्री ने यूं ज़ाहिर की ख़ुशी!
कोबरा से जहरीले इस सांप ने मचाई दहशत!
PHOTOS:एसी कोच बस में आग, दरवाज़ा लॉक हुआ और ज़िंदा जले तीन युवक!
राजस्थान के जिस स्कूल में पढ़े अखिलेश यादव, वहां पहुंच किया पुराना वक़्त याद!







