विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Jaunty Building Built By Former Minister

पूर्व मंत्री ने करवाया बिना इजाजत निर्माण

Bhaskar News | Dec 08, 2012, 05:13AM IST
 
 


उदयपुर.भाजपा के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल गरासिया के मकान पर अनधिकृत निर्माण देख शुक्रवार को नगर परिषद के दल ने तगारी, फावड़े जब्त कर लिया। इससे पहले टीम को देख मजदूर भाग गए।


सूत्रों के अनुसार दूधिया गणेश जी मंदिर के पास एकलव्य कॉलोनी में गरासिया के आवास परिसर में सेट बैक में पिलर खड़े कर निर्माण करवाया जा रहा है। परिषद को इसकी शिकायत मिली। इस पर पटवारी अभय कुमार बया व होम गार्ड के जवानों को भेजा गया। टीम मौके पर पहुंची, तब भी निर्माण कार्य चल रहा था।

 

दल ने काम में लिए जा रहे तगारी, फावड़े आदि जब्त कर लिए। इससे पहले सारे श्रमिक भाग गए। दूसरी ओर, इस मामले में पूर्व मंत्री गरासिया का कहना है कि वे कोई गलत निर्माण नहीं कर रहे हैं। पुरानी बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसी की मरम्मत करवाई जा रही थी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment