विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Jeep Four Women Injured

झगड़े में चार महिलाएं जख्मी जीप में आग लगाई

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 04:44AM IST
 
 

उदयपुर.  गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र की कालबेलिया बस्ती में सोमवार रात दो गुट भिड़ गए। तलवार व लठ के हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं।
 
गुस्साए कुछ लोगों ने जीप में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के साथ एहतियात के तौर पर जाब्ता तैनात कर दिया है। चुंगीनाका के पास कालबेलिया बस्ती निवासी नाथू कालबेलिया पिछले दिनों नासिर की साली टीना को भगा ले गया था।
 
इसका मामला गोवर्धन विलास थाने में दर्ज कराया था। समझौते के लिए नासिर नाथू के भाई दिलीप व कउड़ा से रुपए की मांग कर रहा था। इसी को लेकर नासिर और उसके साथियों ने दिलीप व कउड़ा के परिवार पर हमला कर दिया।
 
दोनों पक्षों में हुए झगड़े में दिलीप की मां लाली, गंगा, पुष्पा और नासिर की मां दौली घायल हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने दिलीप की जीप में आग लगा दी। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। इससे पहले जीप की सीटें राख हो चुकी थीं। एसआई हनुवंत सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment