विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Killed In The Encounter

मिनी बस-ट्रोले की भिड़ंत में युवक की मौत, पांच घायल

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 02:58AM IST
 
 

उदयपुर.  चीरवा घाटे में मिनी बस और ट्रोले की भिड़ंत में बस में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच जने घायल हो गए।
 
होटल देवीगढ़ का स्टाफ मंगलवार सुबह मिनी बस द्वारा शहर से होटल की ओर जा रहा था। पौने 8 बजे चीरवा घाटे में नाथद्वारा की ओर से आ रहा ट्रोला मिनी बस से भिड़ गया। हादसे में हिरणमगरी सेक्टर 5 गायत्री नगर निवासी रणजीत (44) पुत्र सोहनलाल चितारा की मौत हो गई।
 
रणजीत होटल देवीगढ़ में ड्राइवर था। वह मिनी बस में आगे बैठा था, वह दोनों वाहनों के बीच फंस गया था। बस चालक प्रहलाद सिंह का पैर टूट गया, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।
 
हादसे में बस में सवार मानस चौधरी, देवी सिंह, जय पारीख व हुक्माराम को भी चोट आई। सूचना मिलने पर सुखेर पुलिस मौके पर पहुंची। होटल देवीगढ़ के सुपरवाइजर विक्रम सिंह पुत्र किशन सिंह ने ट्रोला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment