उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन का मुद्दा उठाएंगी गिरिजा
Source: Bhaskar News | Last Updated 05:26(31/01/12)
उदयपुर. रेल बजट से पहले होने वाली रेलवे संसदीय समिति की बैठक में चित्तौड़गढ़ की सांसद डा. गिरिजा व्यास उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन का मुद्दा उठाएंगी। यह बैठक मंगलवार को होगी।
मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन के सिलसिले में रेल मंत्री से मिलने गईं डॉ. गिरिजा व्यास ने सोमवार को बताया कि रेलवे संसदीय समिति की बैठक में वे उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन का मुद्दा उठाएंगी।
उनका कहना है इस योजना के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बजट उपलब्ध होने पर इसके कार्य में तेजी आएगी।
उनका कहना था कि उनके लिए दूसरी प्राथमिकता उदयपुर से बांसवाड़ा तक रेल लाइन है। इसके लिए भी वे बैठक में बातचीत करेंगी। बांसवाड़ा-रतलाम का काम चल रहा है। डा. गिरिजा व्यास ने बताया कि इस बारे में वे राज्य सरकार को जमीन संबंधी मामले जल्द निपटाने और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को भी पत्र लिखेंगी।