पुराने मुद्दों पर सवार नया बजट
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 04:49(09/02/12)
उदयपुर. नगर परिषद का नया बजट पुरानों मुद्दों पर ही आधारित है। नए वार्षिक बजट (वित्तीय वर्ष 2012-2013) में साढ़े चौदह करोड़ रुपए अधिक का प्रावधान किया गया है। परिषद ने इस बार 138 करोड़ 72 लाख 95 हजार का बजट तैयार किया है, जो पिछली बार (वर्ष 2011-2012 के लिए) 124 करोड़ 33 लाख 04 हजार था। कविता मोदी की अध्यक्षता व आयुक्त दिनेश कोठारी की मौजूदगी में सोमवार को हुई वित्त समिति की बैठक में आगामी बजट पर समिति ने मुहर लगा दी। बजट अनुमोदन के लिए अब आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वित्त समिति की बैठक में लेखाधिकारी के.एल. लोढ़ा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
कुछ तो खर्च करो
गत बजट में सामाजिक दायित्व निर्वहन पर 74 लाख खर्च करने का प्रावधान किया गया था। इसमें से साल भर में परिषद कुछ भी खर्च नहीं कर पाई। इस पर किरण जैन ने कहा कि कम से कम असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने व स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने पर इस पैसे का उपयोग किया जा सकता है। इस बार इस मद में 40 लाख का बजट रखा गया है।
कागजी बजट नहीं हो, कुछ काम करके भी दिखाओ
बैठक में सदस्यों ने गत बजट में किए गए प्रावधान अनुरूप विकास कार्यो पर खर्चा नहीं होने पर रोष जताया। राजेश सिंघवी ने कहा कि बजट में रखे गए प्रावधानों अनुरूप खर्चा नहीं कर सकती है तो कागजी बजट तैयार करने का कोई मतलब नहीं रह जाता। इस बात का अन्य सदस्यों राकेश खोखावत, प्रतिभा राजोरा, रेहाना जर्मनवाला ने भी समर्थन किया। इन सदस्यों ने उन्हीं प्रस्तावों पर जोर दिया, जिनकी खास जरूरत है। ऐसे प्रस्तावों को अनिवार्यत: मूर्तरूप देने की बात कही।
इस बजट में इन प्रावधानों पर प्रस्तावित है खर्च
ञ्चपार्किग स्थल विकास 110 लाख
ञ्च आधुनिक अग्नि शमन वाहन 630 लाख
ञ्च स्वागत द्वारों का निर्माण 50 लाख
ञ्च विभिन्न स्थानों पर 20 टॉयलेट का निर्माण 10 लाख
ञ्च विरासत संरक्षण 50 लाख
ञ्च आयड़ नदी विकास योजना 200 लाख
ञ्च टाउन हाल पार्क का विकास 40 लाख
ञ्च शहीद स्मारक का विकास 100 लाख
ञ्च हिरणमगरी क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण 50 लाख
ञ्च ऑडिटोरियम का निर्माण 100 लाख
ञ्च ठोस कचरा प्रबंधन 200 लाख
ञ्चकच्ची बस्तियों में सड़क निर्माण 125 लाख
ञ्च हैरिटेज संरक्षण 35 लाख
ञ्च विभिन्न स्थानों पर पानी की लाइन डालना 75 लाख
ञ्च विद्युत लाइनों को भूमिगत करना 150 लाख
ञ्च जनसहभागिता के कार्य 100 लाख
ञ्च सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट 25 लाख
ञ्च श्रमिकों के लिए शेड निर्माण 80 लाख
ञ्च सफाई के लिए मैकेनाइज्ड सिस्टम 75 लाख
ञ्च शहर वासियों का दुर्घटना बीमा 30 लाख
ञ्च सरकारी स्कूलों में मरम्मत, निर्माण कार्य 25 लाख
ञ्च हैंडपंप, पनघट का रखरखाव 10 लाख
ञ्च रंगमंच, मीटिंग हाल नवीनीकरण 1 करोड़
ञ्च सीवरेज कार्य 30 लाख
ञ्चचौराहा व पार्को का सौन्दर्यीकरण 200 लाख
ञ्च नई सड़कों का निर्माण 600 लाख
ञ्च नाला, नाली निर्माण 500 लाख
ञ्च विविध निर्माण कार्य 600 लाख
ञ्च श्मशान घाट विकास 50 लाख
ञ्च सामुदायिक भवनों निर्माण व रखरखाव 125 लाख
ञ्च सड़क व नालियों का रखरखाव 1000 लाख
इन प्रमुख प्रावधानों से होगी संभावित आय (राशि लाखों में)
ञ्चकरों से 5976
ञ्च बॉयलॉज से 271.05
ञ्च नियमों व अधिनियमों के अन्तगर्त 769.50
ञ्च सम्पत्ति व अधिकारों से 209
ञ्च शास्तियों (पेनल्टी) से 365
ञ्च वाणिज्यिक संस्थाओं से 71.50
ञ्च विविध मदों से 172.45