विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> On Receiving Notice Of The Bank Created A Buzz Bom

बैंक में बम की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस की हुई जमकर परेड

Bhaskar News | Aug 15, 2012, 07:37AM IST
 
 

उदयपुर.स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर हाथीपोल थाने के सामने एसबीबीजे बैंक में बम होने की सूचना ने पुलिस की दौड़ करवा दी। पुलिस व बम डिस्पोजल दस्ते ने ढाई घंटे तक बैंक की पूरी इमारत को छान मारा, किंतु कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मंगलवार साढ़े 3 बजे एक युवक ने हाथीपोल थाने में फोन कर बताया कि साढ़े 4 से 5 बजे के बीच एसबीबीजे बैंक, चेतक सर्कल शाखा को बम से उड़ा दिया जाएगा। सीआई गोवर्धनलाल ने एसपी हरिप्रसाद शर्मा को सूचित किया।

एसपी ने तत्काल बम डिस्पोजल दस्ते को जांच के निर्देश दिए। इस दरमियान पुलिस ने बैंक मैनेजर से बात कर सभी कर्मचारियों व ग्राहकों को बैंक से बाहर निकलवा दिया। बीडीएस टीम के प्रभारी डीएसपी बृजलाल, जोन अधिकारी पर्वत सिंह के नेतृत्व में टीम ने डॉग व विशेष उपकरणों से बैंक भवन के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फस्र्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर और छत पर गहनता से जांच की ।

शाम 6 बजे तक दल ने भवन की एक-एक चीज का निरीक्षण किया, किंतु कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बताया गया कि समय भी निकल जाने से स्पष्ट है कि सूचना फर्जी थी। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस गलत सूचना देने वाले युवक की जानकारी जुटा रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment