विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> PHOTOS: The Rain In Lake City, Where Trouble Than

PHOTOS : द रैन इन लेक सिटी, कहीं मस्ती कहीं मुसीबत

Bhaskar News | Aug 12, 2012, 02:01AM IST
 
 


उदयपुर में तेज बरसात के बाद पीछोला में बोटिंग करने वाले पर्यटक अधूरा मजा ही ले पाए। तेज हवा के साथ हुई बरसात के कारण नावों का संतुलन नहीं बन पाया। इस कारण थोड़ी दूर पहुंची नावों को वापस बुला लिया गया। फोटो : ताराचंद गवारिया

 

बारिश से सड़कों पर मुसीबत

 

उदयपुर.शहर में कुछ ऐसे प्रमुख मार्ग हैं, जहां थोड़ी सी बारिश होने पर ही पानी भर जाता है। फिर बारिश मिमी हो या इंच में। सड़कें लबालब होना ही है। ऐसा नहीं है कि सड़कों के निर्माण से पहले कोई प्लानिंग नहीं होती। नगर परिषद और यूआईटी के इंजीनियर ड्राइंग, डिजाइन के साथ किसी भी सड़क के निर्माण से पहले मौका मुआयना करते हैं। इसके बावजूद बारिश के दौरान इन सड़कों के नजारे कुछ ऐसे ही दिखाई देते हैं।

 

शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से हमेशा की तरह दुर्गा नर्सरी रोड, एमबी कॉलेज के पास, अशोक नगर मुख्य मार्ग, देहली गेट से शास्त्री सर्कल और कलेक्ट्री मार्ग पर पानी भर गया। लोगों के वाहन बंद हो गए। बारिश बंद होने के बाद भी इन मार्गो पर पानी भरा रहा। वाहन बंद होने से ट्रैफिक जाम की भी नौबत आ गई।

 

अब तक के प्रयास

 

पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली के कार्यकाल में देहली गेट पर पानी भरने की समस्या से निजात के लिए नाला बनाया गया।नालों की सफाई हुई। इससे कुछ समय पानी नहीं भरा, लेकिन फिर यह समस्या बढ़ती जा रही है। एमबी कॉलेज के पास कॉर्नर पर कई सालों से पानी भरने की समस्या है, लेकिन यहां अब तक रोड का लेवल नहीं किया गया। अशोक नगर से आयड़ मार्ग पर कई जगह पानी भर जाता है, लेकिन उनकी निकासी की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई।

 

बादलों से अंधेरा, करनी पड़ी लाइटें ऑन

 

शुक्रवार को शहर में हुई तेज बारिश के दौरान दिन में ही अंधेरा हो गया। इस कारण कई वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेड लाइट ऑन कर आगे बढ़ना पड़ा। शहर में ऐसा नजारा लंबे समय बाद देखने को मिला। घुप्प अंधेरा होने से घरों और दुकानदारों को भी लाइटें ऑन करनी पड़ी। हालांकि बिजली बंद होने से यह व्यवस्था भी स्थाई नहीं रही।

 

थमी रफ्तार, चौराहों पर ट्रैफिक जाम

 

बारिश के बाद अधिकांश चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई। उदियापोल व देहलीगेट पर कई वाहन बीच राह में बंद होने से यह स्थिति पैदा हुई। तेज बारिश से शहर की कई सड़कें शुक्रवार को ताल तलैया बन गईं। नालियां उफान पर आ गईं। इसके बावजूद चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी नदारद रहे।

PHOTOS:बारिश ने कहीं बिखेरी रंगत तो कहीं बंद कर दिए रास्ते

ऊपर से बरस रहा था पानी और नीचे छात्रों पर बरसी पुलिस की लाठी 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment