विधायक ने अधिकारियों को फटकारा
विधायक किरण माहेश्वरी प्रदर्शन के दौरान एएसपी प्रदीप मोहन शर्मा पर बरस पड़ीं। किरण ने फटकारा कि मासूम की हत्या करने वाला आदतन अपराधी था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। देरी से आए कलेक्टर पर भी विधायक जमकर बरसी। परिवार को पांच लाख की सहायता राशि देते समय कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर की मौजूदगी पर किरण ने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति ठीक नहीं।