कहीं भी जाएं, माता-पिता से पूछें
घर और स्कूल में बच्चों की काउंसलिंग होनी चाहिए। इसमें बच्चों को बताना चाहिए कि वे किसी की दी हुई चीज न लें और उनके माता-पिता से पूछे बगैर कहीं भी, किसी के साथ न जाएं। स्वंयसेवी संगठन आसरा विकास संस्थान के भोजराज सिंह ने बताया कि व्यस्तता के चलते अभिभावक बच्चों पर ध्यान नहीं देते। बच्चे किन-किन लोगों के सम्पर्क में आते हैं, उन्हें पता नहीं होता है।
सभी को करना होगा सहयोग
पुलिस महानिरीक्षक टी.सी.डामोर ने बताया कि बीट कांस्टेबल, कॉलोनी और परिवार के संयुक्त प्रयास से बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है। बीट कांस्टेबल सक्रिय कॉलोनी के घर-घर का सर्वे कर, पता करें कि क्षेत्र में कौन-कौन रहते हैं और क्या करते हैं।