विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Rape And Murder

गैंगरेप के आरोपी को क्‍लीन चिट, लड़की के गर्भवती होने पर हड़कंप

2 of 21 Photos
चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत, कंडक्टर गिरफ्तार
जुहू (मुंबई) के एक नामचीन स्कूल की चार वर्षीय बच्ची के साथ चलती बस कंडक्टर की हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़ित नर्सरी में पढ़ती है। मुंबई पुलिस ने 35 वर्षीय बस कंडक्टर को बच्ची पर यौन हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी रमेश राजपूत विले पार्ले में रहता है। उसने यह हरकत मंगलवार को चलती बस में की थी जब बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। पीड़ित बच्ची का घर सबसे अंत में आता है। 16 सीटों वाली बस में वह अकेले बची थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक बस में स्कूल की ओर से कोई महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी। वहीं स्कूल ने पुलिस के इस दावे को गलत करार दिया है और कहा है कि घटना के समय बस में मौजूद महिला कर्मचारी ने कंडक्टर राजपूत की इस हरकत का विरोध किया था और उससे भिड़ गई थी। पुलिस ने राजपूत पर आईपीसी के तहत बलात्कार और छेड़छाड़ और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट 2012 के तहत कई धाराएं लगाई हैं।
आरोपी राजपूत को शुक्रवार को अंधेरी की अदालत में पेश किया गया और इसके बाद एक फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटना में बस ड्राइवर गवाह बना है। हालांकि उसने कहा है कि बस चलाने की वजह से उसे कंडक्टर की हरकत का पता नहीं चल पाया था।

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment