राजसमन्द.बालिका के साथ हुए इस दर्दनाक वाकये पर पूरा शहर उठ खड़ा हुआ। व्यापारियों ने जहां एक और स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं वहीं हर वर्ग की महिलाएं जलचक्की पर प्रदर्शन में शामिल हुईं। जनता का कहना था कि दरिंदे को हमें सौंप दो, हम करेंगे न्याय।
दिनभर शहर के बाजार रहे बंद
इस अमानवीय घटना की खबर सुबह 9 बजे पूरे शहर में फैल गई। व्यापारियों ने अपनी इच्छा से बाजार बंद रखे। दोपहर साढ़े 12 बजे से शहर के जलचक्की, चौपाटी, पुराना बस स्टैंड़, मुखर्जी चौक, सदर बाजार, नया बाजार, जेके मोड, जलचक्की रोड से नाथद्वारा रोड, कलेक्ट्री रोड तक के सारे बाजार बंद रहे। इसके बाद दोपहर बाद राजनगर इलाके में कलालवाटी, किशोरनगर, मालीवाड़ा इलाकों के बाजार भी बंद रहे।