शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और राजस्थान एक ऐसा प्रदेश है, जहां हर साल शाही शादियों की धूम रहती है। हर साल यहां NRI, राज परिवार, व्यवसायी या फिल्म स्टार्स की शादियों का जश्न देखना आम बात हो गई है। इस माह भी ऐसी ही एक शादी उदयपुर के जगमंदिर पैलेस में सम्पन्न होने जा रही है।
फिल्म स्टार राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की शादी का जश्न 8 दिसंबर को यहां देखने को मिलेगा। उदयपुर में पहले भी कई शाही शादियां हुईं हैं जो आज भी यहां की यादों में शुमार हैं।
इसी उपलक्ष्य में पेश है लेक सिटी की यादों के झरोखे से 2006 में हुई राजकुमारी पद्मजा कुमारी और डॉ.कुश सिंह परमार की शाही शादी की एक झलक>>>