विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Student Friends

विद्यार्थी मित्र: समायोजित करने की सूची जारी पर असंतोष बरकरार

Bhaskar News | Oct 29, 2012, 01:39AM IST
 
 

चित्तौड़गढ़/उदयपुर.प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती से प्रभावित हुए विद्यार्थी मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करने की सूची शनिवार देर रात चस्पा कर दी। हालांकि इससे नाखुश विद्यार्थी मित्रों ने सूची को निरस्त कर सेटअप परिवर्तन करते हुए ब्लॉक में ही लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। दूसरी ओर विभाग ने सूची में फेरबदल से इंकार कर दिया।
 
समायोजन की मांग के संबंध में विद्यार्थी मित्र तीन दिन से विभागीय कार्यालय के बाहर धरने पर थे। विभाग ने रिक्त पदों पर 792 विद्यार्थी मित्रों को समायोजित करने की सूची तैयार कर शनिवार रात करीब 11 बजे चस्पा की। इसके बाद विद्यार्थी मित्रों ने रात में धरना स्थगित भी कर दिया। रविवार को सूची को ध्यान से देखा तो वे फिर नाराज हो गए। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संपतलाल जाट व जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जाट ने बताया कि विद्यार्थी मित्रों के ब्लाक ही बदल गए। 
 
इतने कम मानदेय में 150 किमी दूर के स्कूल में सेवा देना मुश्किल है। इस सूची को तत्काल निरस्त करते हुए केवल शिक्षक भर्ती से प्रभावित विद्यार्थी मित्रों की ही सूची बनाई जाए एवं प्रारंभिक सेटअप में जगह खाली नहीं होने पर उसी ब्लाक के माध्यमिक सेटअप के स्कूलों में लगाया जाए। इधर, विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल सूची में किसी बदलाव से इंकार कर दिया है।
 
'वरीयता के आधार पर प्रभावित हुए विद्यार्थी मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करते हुए शनिवार रात्रि में सूची तैयार कर कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी है। अब इस सूची में फेरबदल की गुंजाइश नहीं है।'
 
सुशील कुमार आसोपा, 
डीईईओ, चित्तौड़गढ़
 
'वरीयता के आधार पर प्रभावित हुए विद्यार्थी मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करते हुए शनिवार रात्रि में सूची तैयार कर कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी है। अब इस सूची में फेरबदल की गुंजाइश नहीं है।'
 
सुशील कुमार आसोपा, 
डीईईओ, चित्तौड़गढ़
 
 
सबसे ज्यादा परेशान गंगरार के विद्यार्थी मित्र
 
विभाग ने 792 विद्यार्थी मित्रों को समायोजित करने की सूची जारी की। इसमें 687 प्रारंभिक एवं 105 विद्यार्थी मित्रों को माध्यमिक सेटअप में किया गया। सबसे अधिक गंगरार ब्लाक के विद्यार्थी मित्र परेशानी में पड़ गए। यहां प्रारंभिक सेटअप में केवल 36 ही शिक्षकों के पद रिक्त थे और शिक्षक भर्ती से 116 विद्यार्थी मित्र प्रभावित हुए थे। समायोजन में 36 को छोड़कर शेष को अन्य ब्लाकों में लगा दिया।  राशमी, कपासन व भूपालसागर के कुछ विद्यार्थी मित्रों के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment