चित्तौड़गढ़/उदयपुर.शहर के गुंदीपाड़ा में बड़लेश्वर महादेव मंदिर में रविवार सुबह 10:30 बजे अपशिष्ट पदार्थ पड़े मिले। पता चलते ही माहौल गरमा गया।
विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजार बंद करा दिए। लोग आरोपियों का पता लगाने व गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। दोपहर तक तनावपूर्ण स्थिति से शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
शाम करीब 4.30 बजे आक्रोशित लोगों ने डीएसपी नरेंद्रसिंह राठौड़ से कार्रवाई के लिए समय सीमा बताने को कहा। डीएसपी ने सोमवार शाम पांच बजे तक कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर माहौल शांत हुआ।
तस्वीरों में पढ़ें विस्तृत घटनाक्रम>>>