उदयपुर. शहर में एक ही दिन (सोमवार) में हुई लूट की चार वारदात में से तीन अभी भी पहेली बनी हुई हैं। सुपर मार्केट के ब्रांच मैनेजर के साथ हुई वारदात का ही पुलिस खुलासा कर पाई है। बाकी तीन वारदात में आरोपियों तक पहुंचना तो दूर पुलिस ठोस सुराग भी नहीं जुटा पाई है। एक ही दिन में चार वारदात हो जाने से शहर में दहशत का माहौल हो गया था। इन मामलों के अब भी अनसुलझे बने रहने से लोगों में आक्रोशभरी नाराजगी जरूर है।