उदयपुरदुनिया के सबसे बड़े होटल ग्रुप्स की सूची में शामिल विंधम होटल ग्रुप उदयपुर में अपना आलीशान रिसोर्ट खोलने की तैयारी में है। इसके लिए ग्रुप ने रियल एस्टेट के यूनिक मर्केटाइल इंडिया प्राइवेट लि. के साथ करार कर लिया है।
ग्रुप का यह रिसोर्ट बेहतरीन लोकेशन पर 120 कमरों का होगा। प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इसमें से 72 कमरे वर्ष 2012 में तैयार होंगे और शेष काम 2014 तक पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि विधंम होटल ग्रुप के दुनिया के 65 देशों में 7 हजार 190 होटल्स, 6 लाख 11 हजार 200 कमरे हैं।