शादी की खुशियां मनाकर लौटे तो देखा की घर सारा उल्टा पुल्टा
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 06:50(06/02/12)
उदयपुर. शादी में गए एयरपोर्ट कर्मचारी के सूने मकान से चोर सोने के जेवरात, कीमती साड़ियां, तीस हजार सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक हिरणमगरी पलोदड़ा हाउस के पास निवासी शशांक राठौड़ के घर में यह वारदात हुई। एयरपोर्ट पर नौकरी करने वाले शशांक के रिश्तेदार की शादी होने पर वह पत्नी प्रियंका के साथ 6 दिन पहले दिल्ली गया था।
इस बीच अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और सोने का हार, मोतियों का हार, कीमती साडियां, 30 हजार नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। चोरी का पता चलने पर पड़ोसियों ने शशांक के साले सेक्टर 12 निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र कजोड़ी मल चौहान को सूचना दी।