विज्ञापन
 
 
 
 

इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 करोड़ से आएगा निखार

 
Source: रजनीश रोहिल्ला   |   Last Updated 04:54(30/01/12)
 
 
 
 
बड़लिया चौराहा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के संसाधनों पर जल्द नया निखार आएगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने टेक्निकल एज्यूकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के लिए खास मेहरबानी की है।


मंत्रालय की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के लिए दस करोड़ की राशि दी जाएगी। यह राशि तीन साल में विभिन्न किश्तों में आएगी। इस राशि को एकेडमिक, लैब और विद्यार्थियों के विकास पर खर्च करना होगा। दस करोड़ में से पहली किश्त के रुप में डेढ़ करोड़ की राशि राज्य सरकार को कॉलेज के लिए भेजी जा चुकी है।


ऐसे खर्च होगा पैसा


सरकार की ओर से मिलने वाली दस करोड़ की राशि इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न विभागों के विकास पर खर्च होगी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, , कंप्यूटर, आईटी, मैकेनिकल और सिविल विभाग को आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही लेबोरेट्री और फैकल्टी डवलपमेंट पर भी बड़ी राशि
खर्च होगी।

एकेडमिक सेक्शन ऑटोनोमस

केंद्र की इस योजना का लाभ केवल वही कॉलेज ले सकते हैं जिनका एकेडमिक सेक्शन ऑटोनोमस हो। इसके तहत कॉलेज को अपना स्वयं का एकेडमिक कैलेंडर बनाना होगा, परीक्षाएं आयोजित करनी होगी, स्वयं का सिलेबस तैयार करना होगा।

इसके साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई का कार्यक्रम तय करना होगा। मानव संसाधन मंत्रालय की इस योजना का लाभ लेने के लिए अजमेर कॉलेज के एकेडमिक सेक्शन को ऑटोनोमस बनाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव भी कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयार किया जा चुका है।

नहीं बन पाएगी चारदीवारी

दस करोड़ की बड़ी राशि मिलने के बाद भी इंजीनियरिंग कॉलेज की चारदीवारी नहीं बन पाएगी। जब से कॉलेज बना है तब से इसकी कोई चारदीवारी नहीं है। इसके साथ ही हॉस्टल और फैकल्टी हाऊस बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

इन सभी कामों के लिए लगभग 5 करोड़ की आवश्यकता है लेकिन केंद्र से मिलने वाली राशि में से इस तरह के निर्माण कार्यो पर खर्चा नहीं किया जा सकता है। कॉलेज प्रशासन ने राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव बना कर भेजा है।

कॉलेज का तेजी से विकास होगा

"दस करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह राशि किश्तों में मिलेगी। इस राशि से इंजीनियरिंग कॉलेज का विकास बहुत तेजी से होगा।"

एमएम शर्मा
प्रिंसीपल, इंजीनियरिंग कॉलेज
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment