विज्ञापन
 
 
 

बेटियों के नाम रहे गोल्ड मेडल

 
 
 
Source: dainikbhaskar news   |   Last Updated 04:43(22/01/12)
 
 
 
1 of 2 Photos
बेटियों के नाम रहे गोल्ड मेडल
संबंधित फोटो फीचर
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 5

 
उदयपुर. तकनीक और डेयरी के क्षेत्र में भी बेटियों ने अव्वल स्थान बनाते हुए कुल 17 गोल्ड मेडल में से 12 अपने नाम किए। मौका था महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीएई और डेयरी कॉलेज के दीक्षांत समारोह का।

शनिवार को हुए समारोह में 2009-10 एवं 2010-11 में उत्तीर्ण 529 विद्यार्थियों को बीई एवं 98 विद्यार्थियों को बीटेक (डेयरी) के साथ कुल 627 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसमें सीटीएई के 11 विद्यार्थी व सीडी एफएसटी के 4 विद्यार्थियों को विशेष योग्यता स्वरूप तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सीटीएई के 2 विद्यार्थियों को भी गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

स्नातक स्तर पर द्वितीय रहे विद्यार्थियों को पहली बार जैन इरिगेशन अवार्ड के तहत गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। मेडल एमिटी एजुकेशन ग्रुप के अशोक के चौहान और विवि के कुलपति प्रो. एस.एस. चाहल ने प्रदान किए। डॉ.एन.एस. राठौड़ व माया चौधरी ने अपने संकायों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


कॉलेज स्तरीय था यह दीक्षांत समारोह

६२७
विद्यार्थियों को उपाधियां

१७
17 को गोल्ड मेडल

१२
छात्राओं को स्वर्ण पदक

यूरोप में श्रेष्ठ उद्यमी रह चुके डॉ. अशोक चौहान ने दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को सलाह दी कि शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा दिए गए उच्च आचार विचार, संस्कार एवं त्याग को नहीं भूलें। उन्होंने विद्यार्थियों को भागदौड़ भरे जीवन को देखते हुए भाग शब्द पर आधारित सफलता का मंत्र दिया।

कहा कि बी शब्द बिहेवियर (स्वभाव), एच मतलब हार्डवर्क (कठोर परिश्रम), ए मतलब एटीट्यूड (मनोभाव), तथा जी मतलब गोड (ईश्वर) को दर्शाता है। कुलपति प्रो. चाहल ने कहा कि डॉ. चौहान देश की धरती से जुड़े एक सफल शिक्षाविद्, विचारक, वैज्ञानिक, इंस्टीट्यूशन बिल्डर एवं एक आदर्श उद्यमी हैं।
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment