विज्ञापन
 
 
 
 

वैट लैंड पर आपत्तियों का वेट

 
Source: अरविंद गर्ग   |   Last Updated 05:27(06/02/12)
 
 
 
 
अजमेर.आनासागर झील के परिधि क्षेत्र की वैट लैंड की जमीन अवाप्त करने के विरोध में नगर सुधार न्यास में 200 से अधिक आपत्तियां आई हैं।

न्यास आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अवार्ड बनाकर सरकार को भेजेगा। जमीन अवाप्त करने की पूरी प्रक्रिया में तीन से चार माह का समय और लगेगा। 200 से अधिक आपत्तियां न्यास ने झील की परिधि में वैट लैंड निर्माण के लिए अवाप्त की गई भूमि के संबंध में खातेदारों को नोटिस जारी कर आपत्तियां
मांगी थीं।

खातेदार कम होने की वजह से न्यास को तीस-चालीस आपत्तियां आने की उम्मीद थी। न्यास की उम्मीद के विपरीत 200 से अधिक आपत्तियां जमा हो गईं। सभी आपत्तियों में जमीन अवाप्त करने का विरोध किया गया है। अधिक आपत्तियां आने की वजह से न्यास को निस्तारण करने में दो माह का समय लग जाएगा। इसके बाद न्यास वर्तमान डीएलसी दर से मुआवजे का आकलन कर सरकार को अवार्ड के लिए भेजेगा।


:श्री करणी विहार समिति ने सर्वाधिक डेढ़ सौ से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। समिति ने अवाप्ति की प्रक्रिया में गंभीर आरोप लगाए है। समिति का कहना है कि झील में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काफी विरोध हो रहा है। ऐसे में वैट लैंड की जमीन अवाप्त करने का कोई औचित्य नहीं है।

:इसी प्रकार वृंदावन, गोविंदम समारोह स्थल सहित अन्य लोगों ने भी भूमि अवाप्त करने का विरोध किया है।

:अवाप्त भूमि पर दो मंदिर भी आ रहे हैं।

: मंदिर व्यवस्थापकों ने भी भूमि अवाप्ति का विरोध किया है। 215 बीघा भूमि अवाप्त नगरीय विकास विभाग ने करीब एक साल पहले वैट लैंड के लिए 215 बीघा भूमि अधिग्रहण करने की अधिसूचना जारी की थी।

इस बीच करणी विहार के लोगों ने स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल से जमीन अवाप्त करने पर विरोध व्यक्त किया था। इन लोगों का कहना था कि बने हुए आवासों को छोड़ दिया जाए। इसके अलावा न्यास ने मुआवजा राशि में जमीन की राशि ही जोड़ी है। इसमें निर्माण की राशि शामिल नहीं है। धारीवाल के निर्देश पर न्यास ने दुबारा से राशि का आकलन किया था। न्यास ने भूमि अवाप्ति के लिए 24 करोड़ रुपए का मुआवजा आंका है।

ये होंगे काम

अवाप्त भूमि पर ऐसे पेड़ लगाए जाएंगे जो जल प्रदूषण को रोकेंगे। सरकार ने प्रथम चरण में वृंदावन गार्डन, गोविंदम समारोह स्थल, करणी नगर में बने आवास और ईंट के भट्टे सहित अन्य भूमि अधिग्रहीत की है। अधिग्रहण की जाने वाली 215 बीघा भूमि में 55 बीघा नगर सुधार न्यास की है। इसके अलावा 35 बीघा भूमि चारभुजा मंदिर, 23 बीघा भूमि डालचंद सहित अन्य खातेदारों की है।

"200 से अधिक आपत्तियां आई हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अवार्ड स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। इसमें तीन से चार माह का समय लगेगा।"

एनके गुप्ता, भूमि अवाप्ति अधिकारी, यूआईटी
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment