पीडब्ल्यूडी शर्तें माने तो बढ़ सकती है करार अवधि
Source: Bhaskar News | Last Updated 04:10(18/01/12)
उदयपुर.पीडब्ल्यूडी के साथ करार कर गुलाबबाग गोद लेने वाली नगर परिषद करार अवधि को बढ़ा सकती है, मगर इसके लिए पीडब्ल्यूडी को परिषद की कुछ शर्ते माननी होगी। गुलाबबाग को लेकर पीडब्ल्यूडी व परिषद के मध्य पूर्व में जो करार हुआ था वह आगामी 31 मार्च को पूरा हो रहा है।
करार अवधि खत्म होने से पहले इस मामले में मंगलवार को परिषद में पीडब्ल्यूडी व परिषद के मध्य औपचारिक बैठक हुई। बैठक में सभापति रजनी डांगी, आयुक्त दिनेश कोठारी ने इस विषय को लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन (सिटी) अशोक शर्मा से विचार विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली के कार्यकाल में परिषद ने अप्रैल 2007 में गुलाबबाग गोद लिया था। उसके बाद परिषद ने गुलाबबाग में विकास कार्य की शुरूआत की थी।
क्या चाहती परिषद :
सुरक्षा :
परिषद गुलाबबाग की सुरक्षा के लिए होम गार्ड लगाने को तैयार है, मगर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी संभाले।
जनसुविधाओं का विकास :
गुलाबबाग में कमल तलाई का विकास व अप्पू घर की स्थापना के साथ ही लोगों को खानपान की सुविधा देने के लिए मिनी केंटीन शुरू करना चाहती है। जिससे कि सैलानियों व शहरवासियों को गुलाबबाग में ज्यादा समय तक ठहराव सुनिश्चित हो सके।
"पीडब्ल्यूडी यदि नगर परिषद की कुछ शर्तो को मानने तैयार हो जाए तो हम करार अवधि को आगे बढ़ा सकते है। फिलहाल में इस मामले में अंतिम दौर की वार्ता होनी बाकी है।"
दिनेश कोठारी, परिषद आयुक्त।