आज के दौर में शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां टीवी, डीवीडी, होम थिएटर, सेट टॉप बॉक्स जैसी चीजें न हों। ये ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं, जिनके रिमोट भी अलग-अलग होते हैं। यही वजह है कि अक्सर एक साथ कई रिमोट के इस्तेमाल में परेशानी का अनुभव होता है। ऐसे में गैजेट्स के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। इस समस्या के समाधान के तौर पर लॉजिटेक ने यूनिवर्सल रिमोट ११०० आई लांच किया है। यह एक टच स्क्रीन डिवाइस है, जो 15 अलग-अलग गैजेट्स को सपोर्ट करता है।
इस्तेमाल में है आसान : इसके दोनों तरफ सेंसर लगे होने की वजह से यूजर को रिमोट गैजेट की तरफ घुमाना नहीं पड़ता है। यह 3-4 मीटर की रेंज में आने वाले सभी गैजेट्स को कंट्रोल कर सकता है।
फीचर्स
इस डिवाइस से टीवी, रेडियो, होम थिएटर, गेमिंग डिवाइस को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
स्क्रीन की साइज 3.5 इंच है।
स्क्रीन में ब्लैकलिस्ट टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिसकी वजह से इसके आइकंस अंधेरे में भी देखे जा सकते हैं।
यूजर इसकी कमांड अपने मुताबिक कस्टमाइज कर सकता है।
इसकी बैटरी चार्जेबल है, जिस कारण इसे बार-बार बदलने का झंझट भी नहीं है।