विज्ञापन
 
 
 
 

एंड्रॉयड के लिए फ्री एंटरटेनमेंट एप्प

 
Source: Dainikbhaskar news   |   Last Updated 09:16(08/02/12)
 
 
 
 
एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट का इस्तेमाल करने वालों के लिए पांच ऐसे एप्प का यहां जिक्र कर रहे हैं, जो उन्हें मनोरंजन के क्षेत्र में आगे रखेंगे।

Myplex Now TV

यह लाइव टेलीविजन स्ट्रीमिंग का एक अच्छा जरिया है। इसके जरिए यूजर पसंदीदा चैनल और प्रोग्राम देखते हुए सम-सामयिक घटनाओं के बारे में भी अपडेट रह सकता है। यह लोकप्रिय चैनलों समेत क्षेत्रीय भाषा के चैनलों को भी देखने की सुविधा देता है।

Mobo Video Player Pro


इसके जरिए एचडी कंटेंट यानी वीडियो फाइल को कंप्रेस कर साइज में छोटा बनाया जा सकता है। इस तरह यूजर ज्यादा वीडियो सेव कर सकता है। यदि यूजर वीडियो को शेयर नहीं करना चाहता तो मोबो वीडियो उसे दूसरों से छिपाने का काम भी अंजाम देता है।

India TV Guide


कामकाज के फेर में अक्सर लोग अपने पसंदीदा कार्यक्रम का समय और दिन भूल जाते हैं। इस काम को अच्छे से याद रखने की भूमिका निभाता है यह एप्प। इसके कैटेलॉग में 150 मुख्य और क्षेत्रीय भाषा के चैनल हैं। यह क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। चैनल को सर्च करने के लिए एक विजेट भी दिया गया है।

Talking Tom Cat 2


टॉकिंग टॉम बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ है, जो यूजर के कहे हुए शब्दों को दोहराता है। इसके जरिए घंटों समय बिताया जा सकता है। इसके अलावा यह एप्प स्क्रीन पर रिकॉर्डिंग की सेवा भी देता है, जिसे फेसबुक या यू-ट्यूब साइट्स पर शेयर कर सकते हैं।

Hindi Songs


बॉलीवुड की बात हो और हिंदी गानों की चर्चा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह एप्प तीन हजार से अधिक फिल्मों को 12,000 सांग वीडियो तक एसेस कराता है। इसके साथ एक सर्च बार टूल भी दी गई है जो पसंदीदा गाना खोजने में यूजर की मदद करती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment