Home >> Science and Technology >> Internet User Read Newspaper Via Smartphone
अखबार की जगह स्मार्टफोन पर पढ़ी जाती हैं खबरें
Agency
| Mar 23, 2012, 18:44PM IST

विश्व भर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले एक तिहाई लोग अब खबरों के लिए स्मार्टफोन और टेबलेट एप्स का सहारा लेते हैं। वॉशिंगटन स्थित प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले 80 प्रतिशत लोग खबरें पढऩे के लिए मोबाइल का उपयोग करते हैं।
यह सर्वे तीन हजार लोगों पर किया गया। सर्वे के अनुसार, 'मोबाइल पर खबरें पढऩे वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगले पांच सालों में यह दोगुनी हो सकती है।'
सर्वे में यह भी कहा गया है कि फेसबुक और ट्विटर के ऐक्टिव यूजरों को जब साइट पर कोई खबर मिलती है तो उनमें से तकरीबन 40 प्रतिशत लोग उसे पढऩा पसंद करते हैं।





