यदि आपके पास मोबाइल फोन है तो यह खबर जरूर पढ़ें

आए दिन अखबारों और टीवी में मोबाइल फटने की खबरें आती रहती हैं। इस तरह की अधिकांश घटनाएं आयातित चाइनीज मोबाइल फोन से जुड़े मामलों में ज्यादा सुनने को मिलती हैं। कभी-कभी बड़े ब्रांड्स के फोन से जुड़ी खबरें भी सुनने को मिल जाती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से कारण हैं, जिससे मोबाइल की बैटरी फट सकती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
1- अब मोबाइल में लीथियम बैटरी का प्रयोग होता है, जो यूजर को पहले की अपेक्षा ज्यादा बैटरी बैकअप देती है। मगर फोन खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि बैटरी कंपनी मेड यानी ऑरिजनल हो।
2-बात करने के बाद अक्सर हम मोबाइल को कहीं भी रखकर चले जाते हैं। ध्यान रखें कि फोन को कभी भी ज्यादा तापमान वाली जगह पर न रखें। तापमान ज्यादा हो जाने से बैटरी फटने की आशंका बढ़ जाती है।
3-मोबाइल का कभी भी ऐसी जगह प्रयोग न करें, जहां उस पर पाबंदी हो। जैसे माइक्रोवेव टॉवर या फिर बिजली के बड़े उपकरणों के पास। इसके साथ ही फोन पर पानी भी न पड़ने दें। अक्सर फोन के अंदर पानी चले जाने के कारण शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका बनी रहती है।
4- चार्ज करते समय अगर फोन गर्म हो रहा है, तो सावधान हो जाएं और उसे तुरंत फोन विक्रेता का दिखाएं। संभव है कि उसकी बैटरी में कोई दिक्कत हो।
5-अगर वोल्टेज अनियमित हो या फिर पावर प्लग सही न हो, तो भूलकर भी मोबाइल चाजिर्ंग में न लगाएं। ऐसे में अक्सर चार्जर के अंदर स्पार्किग होती रहती है, जिससे मोबाइल बैटरी पर असर पड़ता है।
6-मोबाइल के फीचर्स से अधिक उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दें। सस्ते के चक्कर में पड़कर चाइनीज या फिर कोई अन्य लोकल मोबाइल पूरे परिवार के लिए घातक हो सकता है।






