Home >> Science and Technology >> Mobile Will Going To Recharge Through Water.
अब पानी से भी चार्ज हो सकेगा मोबाइल
Dainikbhaskar.com | Apr 09, 2012, 10:47AM IST

अनोखा है चार्जर : पावरट्रैक नाम के इस अनोखे चार्जर में एक यूएसबी कनेक्टर दिया गया है। इसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को कनेक्ट कर सकते हैं। पावरट्रैक में पैसिव फ्यूल तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसे प्रयोग में लाने के लिए दो चीजों की जरूरत पड़ती है पहली पानी और दूसरी खुली हवा। यह न सिर्फ हर लिहाज से सुरक्षित तकनीक है, बल्कि इको-फ्रेंडली भी है।
तेजी से करता है पावर जेनरेट : वैसे तो बाजार में इस तरह के कई अन्य प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं, लेकिन उनके मुकाबले पावरट्रैक कहीं ज्यादा तेजी से पावर जेनरेट करता है।
कीमत: बाजार में पावरट्रैक डिवाइस लगभग 11,560 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।





