विज्ञापन
 
Home >> North Korea Will Launch Satellite Next Month

उत्तर कोरिया अगले महीने छोड़ेगा उपग्रह

एजेंसी | Mar 19, 2012, 13:12PM IST
 
 


प्योंगयांग.उत्तर कोरिया, स्वदेशी तकनीक से निर्मित अपने उपग्रह क्वोंगम्योंगसोंग-3 की लांचिग की निगरानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को आमंत्रित करेगा। यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने दी है।

 

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरियाई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समिति (केसीएसटी) अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अनुभवी विदेशी विशेषज्ञों और पत्रकारों को सोहे सैटेलाइट लांचिंग स्टेशन, जनरल सैटेलाइट कंट्रोल एवं कमांड सेंटर तथा अन्य स्थानों पर अपनी लांचिंग के अवलोकन के लिए आमंत्रित करेगा।

 

केसीएनए की रपट के अनुसार,उत्तर कोरिया ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ और अन्य संगठनों को अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रिया की तर्ज पर सूचित कर दिया है।

 

ज्ञात हो कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगले महीने उत्तर कोरियाई दिवंगत नेता किम इल-सुंग के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उपग्रह लांच किया जाएगा।

 

कोरियाई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समिति के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि उन्ह-3 रॉकेट, क्वोंगम्योंगसोंग-3 उपग्रह को लेकर देश के उत्तर पश्चिम में चोलसान तटीय कस्बे में स्थित एक प्रक्षेपण केंद्र से 12 और 16 अप्रैल के बीच अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान करेगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment