Home >> Science and Technology >> Now People Will Not Miss TV Show
खुशखबरी! अब मिस नहीं होंगे टीवी शो
Dainikbhaskar.com
| Apr 11, 2012, 10:20AM IST

टेलीविजन और फिल्में मनोरंजन के आसान विकल्प हैं, लेकिन कई लोगों को काम के फेर में घर पर पसंदीदा टीवी शो या फिल्म देखने का मौका नहीं मिलता। अब ऐसे लोग अपने लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन पर आसानी से लाइव टीवी, फिल्म या पसंदीदा टीवी कार्यक्रम देख सकते हैं। फ्री सर्विस के जरिए यूजर्स सीमित मात्रा में प्रोग्राम देख सकते हैं, जबकि पेड ऑप्शन के लिए हर महीने डीटीएच पैकेज के बराबर रकम खर्च करनी पड़ेगी। टीवी शो देखने के लिए कई एप्लीकेशंस या साइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं कुछ ऐसी ही ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में।
mimobi.tv
अपालया की मिमोबी फ्री सर्विस है, जो कई डिवाइस पर अलग-अलग कंटेंट उपलब्ध कराती है। यह दो संस्करण क्रमश: मायप्लेक्स नाउ और एक वेबसाइट www.myplex.tv में उपलब्ध है। यह ब्लैकबेरी के प्लेबुक के लिए फ्री एप्प भी देता है, जिसे 'टीवी ऑन दी गो' कहा जाता है।
mundu.tv
मुंडु मोबाइल हैंडसेट और कंप्यूटर पर लाइव टीवी देखना सुगम बनाता है। कई उपकरणों के लिए एक ही सब्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मासिक, तिमाही या सालाना शुल्क अदा करने के विकल्प उपलब्ध हैं।
yuptv.com
यह आईओएस, एंड्रॉयड, सिंबियन, ब्लैकबेरी के साथ ही प्लेस्टेशन 3 और एक्सबॉक्स 360 गेमिंग कंसोल के लिए एप्प देता है।





