स्मार्टफोन की टचस्क्रीन बताएगी बीमारी
Source: dainikbhaskar.com | Last Updated 09:40(03/02/12)
सोल अब स्मार्टफोन की मदद से शरीर की बीमारियों का पता लग सकेगा। स्मार्टफोन की टचस्क्रीन पर खून या लार की एक बूंद सेहत के बारे में बता देगी। कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की शोध टीम ने 'कैप्टिव सेंसिटिविटी' नामक यह तकनीक इजाद की है। शोधकर्ता प्रो. पार्क ह्यू ने कहा कि इस तकनीक से डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों तक को पकड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बीमारियों के दौरान शरीर से कुछ ऐसे बायोमॉलीक्यूल्स निकलते हैं जिसे टचस्क्रीन पहचान कर उसकी जानकारी दे देगी।