Home >> Science and Technology >> Tropical Ants Use Magnetic Compass To Get Home
चीटियों के बारे में सामने आई एक बेहद चौंकाने वाली रिसर्च
Agency
| Mar 14, 2012, 11:55AM IST

चीटियों के लिए लौटते वक्त अपनी बांबी में ही लौटना जीवन-मरन का सवाल होता है, क्योंकि यदि वे गलती से भी किसी अन्य बांबी में घुस जाती हैं तो वहां की चीटियां उन्हें मार डालती हैं या उन पर हमला कर देती हैं।
वैज्ञानिकों ने अध्ययन के जरिये यह पता लगाने का प्रयास किया था कि क्या चीटियां अन्य संकेतों के अभाव में पृथ्वी के चुम्बकीय व तरंगीय संकेतों से भी अपनी बांबियों का पता लगा सकती हैं?
अध्ययनकर्ता कॉर्नेलिया बूहमैन के अनुसार, "हम यह देखकर हैरान रह गए कि ऐसा होता है।"
मैक्स प्लैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीटियों को अपने साथियों द्वारा सांस लेने के क्रम में छोड़े जाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड की महक से भी बांबियों का पता ढूंढ़ने में मदद मिलती है।
इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि चीटियों में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी खुद को ढाल लेने का कौशल होता है। इसके अतिरिक्त उनमें भी पक्षियों की तरह पृथ्वी के तरंगों को भांप लेने की क्षमता होती है।





