विज्ञापन
 
 
 
 

आरोपों के किस्से बनकर रह गईं कलंक की अनगिनत कहानियां

 
Source: Bhaskar Network   |   Last Updated 03:27(10/02/12)
 
 
 
 

कर्नाटक के ‘ट्रिपल एक्स मिनिस्टर’ की जांच के लिए स्पीकर ने बुधवार को समिति बना दी। इसी के साथ शुरू होगा फाइलों का सिलसिला। नेताओं के अपराधियों से संबंधों को उजागर करने के लिए बनी केंद्र और राज्यों की कई कमेटियों में ऐसा ही होता रहा है। अधिकृत रिपोर्टो में हर बार सिद्ध हुआ है कि गठजोड़ सक्रिय है। और इसे खत्म किया जाना चाहिए। लेकिन हुआ कुछ नहीं। नैतिक पतन के किस्सों को सामने लाती श्रंखला की पहली कड़ी-

 

ये चर्चित रहे...

 

एनडी तिवारी : आंध्रप्रदेश के राज्यपाल रहते 2009 में राजभवन में तीन महिलाओं से सेक्स करते पकड़ाए।

 

अमरमणि त्रिपाठी : यूपी के पूर्व मंत्री। 2003 में कवियत्री मधुमिता शुक्ला से अवैध संबंध और हत्या का आरोप। हरकसिंह रावत : उत्तराखंड के पूर्व राजस्व मंत्री। 2003 में असमिया लड़की से बलात्कार का आरोप लगा।

 

मनमोहन सामल : ओडिशा के राजस्व मंत्री। 2008 में महिला के साथ अवैध रिश्ते रखने का आरोप। इस्तीफा दिया।

 

हलप्पा : कर्नाटक के मंत्री। 2010 में दोस्त की पत्नी के उत्पीड़न का आरोप।

 

सुरेश राम : जगजीवनराम के बेटे। 1978 में एक मैगजीन में सुरेश और एक छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें छपीं।

 

इन्होंने चौंकाया

 

तंदूर कांड : 2 जुलाई, 95 को कांग्रेसी नेता सुशील शर्मा ने पत्नी नैना साहनी की हत्या कर शव को टुकड़े कर तंदूर में जला दिए।

 

फर्जी मुठभेड़ : गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह पर सोहराबुद्दीन समेत कई लोगों को फर्जी मुठभेड़ में मरवाने का आरोप। पुलिसकर्मियों व राजनेताओं की सांठगांठ भी उजागर हुई। अमित जेल में।

 

बेल्लारी कांड : बेल्लारी (कर्नाटक) के खनन माफिया जनार्दन रेड्डी और उनके भाइयों पर अफसरों से साठगांठ कर राज्य में समानांतर सरकार चलाने का आरोप।

 


Related Articles:


 

भास्कर श्रंखला-भाग 1 : नेतृत्व का नैतिक पतन

 

सिर धुनने के लिए, हाथ मसलने के लिए

 

कलंकित नेता बने ही रहेंगे, यदि हम सहन करते रहेंगे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment