Home >> Bhaskar Special >> Bollywood Actor Shahrukh Khan
'मुझे लोगों का खून करने का शौक नहीं, वो ही मुझे मजबूर कर देते हैं'
Bhaskar Network
| Nov 05, 2011, 01:43AM IST
‘डॉन सेज’ कैंपेन के तहत दो हफ्ते पहले शुरू हुआ ये सिलसिला इस नए डायलॉग के साथ कुछ और आगे बढ़ेगा। डॉन की दमदार शख्सियत का एक नमूना दिखाता इस बार का डायलॉग है : मुझे लोगों का खून करने का शौक नहीं, वो ही मुझे मजबूर कर देते हैं..पिछले तीन डायलॉग्स को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद इसके भी लोगों की जुबान पर चढ़ने की पूरी-पूरी संभावना है।
वैसे आपको बताते चलें कि ‘डॉन सेज’ फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर की कलम से निकले डॉन किरदार के कुछ चुनिंदा डायलॉग्स हैं जिन्हें प्रिंट, टीवी, रेडियो, इंटरनेट के जरिए दर्शकों से शेयर किया जा रहा है।
इस कैंपेन के बारे में फरहान कहते हैं कि ‘डॉन सेज’ बड़ा रोचक तरीका है जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म रिलीज होने से पहले डॉन से जुड़ पाएंगे। 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ दर्शक शाहरुख की फिल्म पब्लिसिटी के एक और अनोखे तरीके से परिचित होंगे। तो कई मुल्कों की पुलिस की तरह आप भी जरा इंतजार कीजिए अपने डॉन का।







