विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> 2nd Test: New Zealand V England At Wellington

कॉम्प्टन और ट्रॉट के शतकों से इंग्लैंड मजबूत

dainikbhaskar.com | Mar 14, 2013, 12:10PM IST
 
 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में गुरुवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में इंग्लंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड के लिए निक कॉम्प्टन ने लगातार दूसरा शतक बनाया वहीं जोनाथन ट्रॉट भी 121 रन बनाकर नॉट आउट हैं। केविन पीटरसन 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
 
पहले टेस्ट को जैसे तैसे ड्रॉ कराने में सफल रहे इंग्लिश बल्लेबाजों ने आज कीवीज कप्तान मैकुलम के पहले गेंदबाजी के निर्णय को गलत साबित कर बढ़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। कप्तान एलिस्टर कुक का विकेट जल्द गिर जाने के बाद कॉम्प्टन और ट्रॉट ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 210 रन की साझेदारी की। 
 
हालांकि कॉम्प्टन शतक पूरा करने के बाद अपने स्कोर को आगे नहीं ले जा सके और 100 के ही व्यक्तिगत स्कोर पर क्रिस मार्टिन का शिकार हो गए। कॉम्प्टन ने अपनी पारी में 15 शानदार चौके लगाए। 
 
दूसरी ओर जोनाथन ट्रॉट ने भी शानदार स्ट्रोक प्ले दिखाते हुए काम्प्टन का भरपूर साथ दिया। दोनों के शतक के बाद अब इंग्लैंड पहली पारी में बड़ा स्कोर बनार इंग्लैंड पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment