विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> 5 Challenges In Front Of Dhoni And Co

5 चैलेंज: जिनसे धोनी एंड कंपनी को निपटना होगा

dainikbhaskar.com | Oct 01, 2012, 20:39PM IST
 
 


कोलंबो. भारत-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच ट्वेंटी-20 वर्ल्‍ड कप क्रिकेट के सुपर-8 के मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। ग्रुप-2 में चारों टीमों का यह तीसरा व आखिरी मैच होगा। भारत इस मैच को जीत कर सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की करने की हरसंभव कोशिश करेगा। दूसरी ओर चोकर की बदनामी झेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम आखिरी मैच में जीतने की कोशिश करेगी क्योंकि वह हार कर घर वापसी नहीं चाहती है। (पढ़ें, श्रीलंका और वेस्‍ट इंडीज सेमीफाइनल में)


 
करो या मरो का मैच 
 
टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच करो या मरो साबित होगा। जीतने पर भारत का सेमीफाइनल का दावा मजबूत होगा लेकिन भारत को बड़े अंतर की जीत चाहिए। हारने पर नेट रनरेट से फैसला होगा। यदि पाकिस्तान भी ऑस्ट्रेलिया से हार जाए। 
 
सुपर-8 में लगातार दो मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को ग्रुप-2 का अपना आखिरी मैच खेलेगा। भारत के खिलाफ पराजय के बाद पाकिस्तान की कोशिश अब ऑस्ट्रेलिया को हराने की होगी। कंगारुओं को हराने से ही उसके सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप में दो मैच जीते जबकि पाकिस्तान को एक मैच में ही जीत नसीब हुई है। (देखें, 25 BEST PHOTOS : T20 वर्ल्‍ड कप के कुछ खास पल)

टीम इंडिया अब संतुलित दिख रही है। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, मैच और कड़े और समीकरण मुश्किल होते जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के सामने अब भी कई सवाल चुनौती बनकर खड़े हैं।(पढ़ें: पाकिस्‍तान की महिला टीम ने भारत को हराया)


 


आगे की स्लाइड में देखिए कि टीम इंडिया के सामने कौन सी 5 चुनौतियां सवाल बनकर खड़ी हैं:


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment