खेल डेस्क. श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुना रणतुंगा आज (1 दिसंबर) अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।
हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह एक दिन टीम की कमान संभाले। इंटरनेशनल लेवल पर यह मौका मिलने के बाद सभी की चाह होती है कि वे अपनी टीम को वर्ल्ड कप का खिताब जिताएं।
श्रीलंका के रणतुंगा ने अपना यह सपना न सिर्फ साकार किया, बल्कि अपनी टीम को वर्ल्ड क्रिकेट में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्थापित भी किया।
रणतुंगा का नाम श्रीलंका के महान क्रिकेटरों में शुमार है। इसके साथ ही वे इस टीम के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल खिलाड़ी भी रहे।
फिर बात चाहे थुल-थुले शरीर की हो या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ पंगा लेने की, हर बात में रणतुंगा विवादों में फंसे। लेकिन इन सभी विवादित मसलों से इतर उन्होंने अपनी टीम को वर्ल्ड चैंप भी बनाया।
आइए, जानते हैं रणतुंगा के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें...