खेल डेस्क. पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में जीत खेल प्रेमियों का सीना गर्व से चौड़ा कर देती है। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में धोनी ब्रिगेड ने 11 रन की बेहतरीन जीत दर्ज की। इस विक्ट्री के लिए क्रेडिट मिला 72 रन की आतिशी पारी खेलने वाले युवराज सिंह को। रनों के तूफान के बीच सभी उस मैच टर्नर को भूल गए, जिसने एक गेंद से बाजी भारत की ओर मोड़ दी थी।
वे जांबाज खिलाड़ी हैं अशोक डिंडा। डिंडा ने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज का कीमती विकेट चटका कर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।
शुरुआती ओवरों में पिटाई के बावजूद डिंडा ने मैच के फाइनल दौर में जो हिम्मत दिखाई, वह काबिल-ए-तारीफ है।
आगे क्लिक कर देखिए, कैसे डिंडा की एक गेंद ने बदला मैच का रुख...