खेल डेस्क. टेस्ट क्रिकेट में टीम चाहे छोटी हो या बड़ी, उसे उस ही के घर पर हराना सबसे बड़ी चुनौती होती है। लंबे समय से यह 'ज्ञान' क्रिकेट के जानकार खेल प्रेमियों में बांट रहे थे। शायद पहले हालात भी कुछ ऐसे ही थे। लेकिन पिछले एक हफ्ते में यह ट्रेंड पूरी तरह पलट चुका है।
फिर चाहे टर्न लेती भारत और श्रीलंका की पिचें हों, या तेज उछाल वाला ऑस्ट्रेलिया
का वाका मैदान, हर जगह मेजबानों को 'शर्मिंदगी' झेलना पड़ रही है।
यकीन नहीं होता न? तो जरा पिछले हफ्ते में हुए तीन बड़े टेस्ट मुकाबलों के नतीजे उठा कर देख लीजिए, आंखें अपने आप खुल जाएंगी।
25 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों ने आलसी क्रिकेटरों के लिए एक अलार्म बजा दिया है।
आइए, जानते हैं इस HIGH ALERT से जुड़ी कुछ रोचक बातें...