विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Cricket Rochak >> Azhar Mahmood Misses Hattrick In clt20

पाकिस्तान के इस चैंप का खेल बिगाड़ गया शाहरुख का शेर

1 of 6 Photos
खेल डेस्क. पाकिस्तान के अजहर महमूद इस समय अपने टॉप फॉर्म में हैं। शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस से उन्होंने ऑकलैंड एसेज को कोलकाता नाइटराइडर्स पर धमाकेदार जीत दिलाई। महमूद मैच में 3 विकेट और नाबाद 51 रन बना कर मैन ऑफ द मैच रहे।
 
केप टाउन में हुए चैंपियंस लीग टी-20 के मुकाबले में आईपीएल-5 की चैंपियन केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में ऑकलैंड ने 138 रन के छोटे टार्गेट को 17.4 ओवरों में महज 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस सात विकेट की जीत के हीरो रहे अजहर महमूद। उन्होंने पहले बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद बल्ले से जौहर दिखाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
 
महमूद ने इस शानदार परफॉर्मेंस से अपनी टीम को तो जिता दिया, लेकिन वे एक खास कारनामा करने से चूक गए। टूर्नामेंट के संक्षिप्त इतिहास में कुल 1 गेंदबाज यह धमाल कर सका है। महमूद के पास यह सुनहरा मौका था, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने बीच में टांग अड़ा कर उन्हें इससे महरूम कर दिया।
 
क्या था वह खास कारनामा? क्या कमाल कर सकते थे महमूद? कैसे उन्होंने चटाई गंभीर एंड कंपनी को धूल? तस्वीरों में जानिए पूरी दास्तान...

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment