पाकिस्तान के इस चैंप का खेल बिगाड़ गया शाहरुख का शेर
Dainikbhaskar.com
| Oct 16, 2012, 16:35PM IST

केप टाउन में हुए चैंपियंस लीग टी-20 के मुकाबले में आईपीएल-5 की चैंपियन केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में ऑकलैंड ने 138 रन के छोटे टार्गेट को 17.4 ओवरों में महज 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस सात विकेट की जीत के हीरो रहे अजहर महमूद। उन्होंने पहले बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद बल्ले से जौहर दिखाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
महमूद ने इस शानदार परफॉर्मेंस से अपनी टीम को तो जिता दिया, लेकिन वे एक खास कारनामा करने से चूक गए। टूर्नामेंट के संक्षिप्त इतिहास में कुल 1 गेंदबाज यह धमाल कर सका है। महमूद के पास यह सुनहरा मौका था, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने बीच में टांग अड़ा कर उन्हें इससे महरूम कर दिया।
क्या था वह खास कारनामा? क्या कमाल कर सकते थे महमूद? कैसे उन्होंने चटाई गंभीर एंड कंपनी को धूल? तस्वीरों में जानिए पूरी दास्तान...






