खेल डेस्क. रणजी टीम में शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया में एंट्री दिलाए या नहीं, लेकिन फटाफट क्रिकेट तमाशा आईपीएल की फ्रेंचाइजी ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों की फिराक में रहती हैं। 2012-13 रणजी सीजन में शानदार परफॉर्मेंस देने का इनाम मध्य प्रदेश के गेंदबाज ईश्वर पांडे को मिला है।
सहारा पुणे वॉरियर्स ने इस फास्ट बॉलर के साथ अनुबंध किया है। ईश्वर पहली बार किसी आईपीएल टीम से जुड़े हैं और वे इस अवसर को हासिल करने के बाद काफी उत्साहित हैं।
dainikbhaskar.com ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में उन सात बल्लेबाजों का जिक्र किया था जिन्हें लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नेशनल वनडे टीम के लायक नहीं समझा गया। (सात क्रिकेटर जिनके साथ BCCI ने किया अन्याय) उन बल्लेबाजों ने रणजी में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दिग्गजों से वाहवाही बटोरी थी।
ईश्वर पांडे एक ऐसे ही तेज गेंदबाज हैं जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नेशनल टीम के लायक नहीं समझा गया।
23 आगे क्लिक कर जानिए, क्यों ईश्वर पांडे को मिला आईपीएल में मौका। साथ ही जानिए उन युवा गेंदबाजों की प्रोफाइल, जो हो सकते हैं टीम इंडिया का फ्यूचर...