बेंगलुरु. ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन फैसला लेने के बाद पाकिस्तानी कप्तान को एक शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
टॉस के बाद जब उनसे टीम कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा गया तो वे घबरा गए और खिलाड़ियों के नाम भूल गए। उनकी हालत देख कर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवि शास्त्री को हंसी आ गई। बेचारे हफीज का चेहरा शर्म से लाल था।
जब रवि शास्त्री ने यही सवाल धोनी से किया तो उन्होंने संभलकर जवाब देते हुए उन खिलाड़ियों के नाम लिए जो कि प्लेयिंग इलेवन से बाहर हैं।
आगे क्लिक कर देखिए क्रिकेट वर्ल्ड में टॉस के दौरान हुए मजेदार किस्से