भुवनेश्वर कुमार
मेरठ के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के लिए एकमात्र पॉजिटिव फैक्टर रहे। उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ के साथ स्विंग पर कंट्रोल से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया। वे एकमात्र भारतीय गेंदबाज थे जो मेहमान टीम के बैट्समैनों के लिए परेशानी खड़ी कर पा रहे थे। तकनीक में सॉलिड मोहम्मद हफीज तक उनके आगे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।