नासिर जमशेद
पाकिस्तान के स्टार ओपनर नासिर जमशेद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड हासिल किया। उन्होंने तीन पारियों में 120.50 की औसत से 241 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 106 रन का रहा जो कि उन्होंने कोलकाता वनडे में बनाया था। इन दो सेंचुरी को लगाने में उन्होंने 22 चौके और 3 छक्के लगाए।
भारत के खिलाफ लगातार तीन मैचों में शतक लगाने का खास कारनामा भी उन्होंने इस सीरीज में कर दिखाया।