मोहम्मद इरफान
दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटर मोहम्मद इरफान ने इस सीरीज के साथ करियर का शानदार आगाज किया। उनकी रफ्तार भरी गेंदों के आगे मेजबान बल्लेबाज बेहाल थे। हालांकि वे अधिक विकेट नहीं ले पाए, लेकिन दूसरे छोर से किफायती गेंदबाजी कर उन्होंने साथी गेंदबाज जुनैद की मदद जरूर की। इरफान ने तीन मैचों में कुल 3 विकेट लिए, लेकिन उनमें एक सफल तेज गेंदबाज बनने के सभी गुण नजर आ रहे हैं।