खेल डेस्क. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला रांची में 19 तारीख को खेला जाएगा। मेजबान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन में यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला है।
पिछले साल आईसीसी ने रांची के HEC इंटरनेशनल स्टेडियम को पहला मैच होस्ट करने की इजाजत दी थी।
डेविड बून की अगुवाई वाली कमेटी ने स्टेडियम का इंसपेक्शन किया था। वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा से संतुष्ट होने के बाद आईसीसी के सदस्यों ने इस स्टेडियम को हरी झंडी दिखाई।
यह पहला मौका होगा जब धोनी अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इस स्टेडियम में आज तक कोई फर्स्ट क्लास या लिस्ट ए मैच नहीं खेला गया है।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में वनडे टीम की अगुवाई 21 अलग-अलग कप्तान कर चुके हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर टीम की कमान संभालने वाले धोनी छठे कप्तान होंगे।
आगे क्लिक कर जानिए, धोनी के इस खास रिकॉर्ड का लेखा जोखा...