कोलकाता. टीम इंडिया के बेस्ट कप्तान रहे सौरव गांगुली अपनी 21 जीत का रिकॉर्ड टूटने पर बहुत खुश हैं। रवींद्र जडेजा ने जैसे ही हैदराबाद के उप्पल मैदान पर जेम्स पैटिंसन को आउट कर टीम की जीत का झंडा गाड़ा, वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी देश के नंबर 1 टेस्ट कप्तान बन गए।
धोनी ने गांगुली के 21 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 22वीं जीत दर्ज कर ली।
हमेशा से टीम में बड़े भाई की भूमिका में रहे 'कप्तान' गांगुली ने धोनी को तहे दिल से बधाई दी।
13 अप्रैल 2004 को पाकिस्तान के रावलपिंडी मैदान पर जब गांगुली ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के 14 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था, तब पूरा कोलकाता भावुक हो गया था।
5 मार्च 2013 को जब धोनी ने टेस्ट जीत का नया कप्तानी रिकॉर्ड बनाया, तो सौरव दादा जज्बाती हो गए।
गांगुली ने जहां रिकॉर्ड 16वीं जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की थी, वहीं धोनी ऑस्ट्रेलिया का सामना करते हुए यह कमाल किया।
इस खुशी के मौके पर सौरव दादा ने कहा, "धोनी का रिकॉर्ड शानदार है। टेस्ट क्रिकेट में 22 जीत करना कोई मामूली बात नहीं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के विरुद्ध सर्वश्रेष्ठ बनना वाकई अद्भुत है। मुझे उम्मीद है कि धोनी की यह कामयाबी टीम का भविष्य उज्जवल करेगी।"
धोनी ने गांगुली को तो पीछे कर दिया, लेकिन क्या वे गांगुली जितने महान हैं? dainikbhaskar.com पर हुए पोल सर्वे में 58 फीसदी पाठकों ने सौरव गांगुली को बेस्ट इंडियन कैप्टन बताया, वहीं धोनी के खाते में कुल 36 फीसदी वोट गए।
26 फरवरी से 6 मार्च के बीच चले इस पोल सर्वे में 1898 लोगों ने गांगुली के लिए वोट किया और 1199 वोट धोनी के खाते में गए। अजहरुद्दीन को कुल 111 लोगों ने बेस्ट कैप्टन माना। सुनील गावस्कर को 18 और द्रविड़ को 67 वोट मिले।
इन पोल नतीजों को आंकड़ों के आईने में देखा जाना भी जरूरी है।
आगे क्लिक कर जानिए, आंकड़ों के खेल में कौन है बेहतर कप्तान - गांगुली या धोनी...