भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 फरवरी से चेन्नई में टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। ऐतिहासिक एमए चिंदबरम स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट को टीम इंडिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का भी रियल टेस्ट माना जा रहा है।
चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का यह मैदान भारत के लिए काफी लकी रहा है। इस मैदान पर ही टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और नरेंद्र हिरवानी के साथ तो इस मैदान की ऐसी सुनहरी यादें जुड़ी हैं जो टेस्ट इतिहास के रिकॉर्ड में दर्ज हो गईं।
आइए तस्वीरों में देखें इस मैदान से जुड़े कुछ और तथ्य व जानें किस तरह टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ है..